तल्ली बाजार जाने वाले रास्ते में टाइल बिछाते मजदूर।
- फोटो : amar ujala
प्रक्टेश्वर मंदिर से थणा साहिब गरुद्वारे तक के रास्ते की दशा काफी बुरी हो गई थी। दो साल पहले नगर पालिका ने तल्ली बाजार में प्राचीन बागनाथ मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते में टाइल बिछाए थे, लेकिन गुरुद्वारे से प्रक्टेश्वर मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते के हिस्सों को छोड़ दिया था। बदहाल रास्ते को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी रोष था।
अमर उजाला ने खस्ताहाल रास्ते की पिछले महीने विस्तार से खबर छापी थी। पालिका ने अब रास्ते में टाइल बिछाने का काम शुरू कर दिया है। उम्मीद है यह काम उत्तरायणी मेला शुरू होने से पहले ही पूरा हो जाएगा। बता दें कि प्रक्टेश्वर मंदिर से तल्ली बाजार से पौराणिक बागनाथ मंदिर को श्रद्धालु जाते हैं। इसी रास्ते से लोग कत्यूर बाजार को जाते हैं।