फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलती बीड़ी-सिगरेट फेंकने वालों पर कसें शिकंजा

Sun, 14 Jun 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम भूपाल सिंह मनराल ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करके जंगलों को आग से बचाने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आग लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। तहसीलदार, बीडीओ भी इस मामले में सहयोग करें।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि आग से वनों को बचाने के लिए लोगों के सहयोग की जरूरत है। इसके लिए गोष्ठियों आदि माध्यमों से जनजागरण किया जाए। लोगों को बताया जाए कि इस त्रासदी की कीमत सूखा, प्रदूषण, गर्मी आदि विभिन्न रूपों में चुकानी पड़ती है। इससे बचने के लिए स्कूलों में प्रतियोगिताएं कराई जाएं।

उन्होंने कहा कि जलती बीड़ी, सिगरेट को खुले में फेंकने वालों, सड़कों के किनारे डामर को उबालने के लिए जलाई गई आग को छोड़कर जाने वालों, खेतों में खरपतवार आदि को जलाकर जंगलों तक आग फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वन महकमे के लोग इस मामले में सतर्क रहें। वनाग्नि नियंत्रण के लिए जरूरत पड़ने पर मैन पावर भी दिलाई जाएगी। डीएफओ एमबी सिंह ने बताया कि फील्ड स्टाफ को सतर्क किया गया है।

आग संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए प्रभागीय कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसका फोन नंबर 220249 है। बैठक में सीडीओ हिमांशु जोशी भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें