फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सड़क पर सामान फैलाने वाले तीन व्यापारियों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कांडा रोड पर दुकानों का सामान सड़क तक फैलाकर यातायात बाधित करने की शिकायतों पर कार्रवाई करने पहुंची नगर पालिका की टीम को मंगलवार को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। लगातार मिल रही शिकायत के बाद बुधवार को पालिका की टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर रखे सामान को हटाने के निर्देश दिए तो व्यापारी भड़क गए। उन्होंने टीम के साथ बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते मौके पर भारी बवाल होने लगा।
विज्ञापन

स्थिति बिगड़ती देख नगर पालिका के ईओ विनोद सिंह जीना तुरंत मौके पर पहुंचे और आक्रोशित व्यापारियों को शांत कराया। उन्होंने सख्त लहजे में व्यापारियों को समझाया कि सड़क पर दुकान लगाना और सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने व्यापारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह के अपराध के लिए कानून में छह महीने तक की सजा का भी प्रावधान है।
इस दौरान पालिका की टीम ने कड़ा रुख अपनाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन व्यापारियों के पांच-पांच सौ रुपये के चालान काटकर मौके पर ही 1500 रुपये का संयोजन शुल्क भी वसूला। काफी समझाने और सख्ती दिखाने के बाद स्थिति नियंत्रण में आई। पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यातायात सुचारू रखने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण और कार्रवाई जारी रहेगी। इस मौके पर निरीक्षक राजबीर, रजत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें