फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सरयू-गोमती तट पर साथ जलीं तीन चिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बारिश की रात ने पौंसारी गांव को ऐसा जख्म दिया जिसकी भरपाई शायद कभी संभव नहीं होगी। अतिवृष्टि से बह गए मकानों के मलबे में दबे ग्रामीणों के शव जब निकाले गए, तो गांव में मातम छा गया। शनिवार को सरयू-गोमती संगम के घाट पर एक साथ तीन चिताएं जलीं। यह दृश्य इतना पीड़ादायक था कि वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंख नम हो उठी।
विज्ञापन


गांव के रमेश चंद्र जोशी और उनकी पत्नी बसंती देवी की चिता को उनके बेटे गणेश ने मुखाग्नि दी। अपनों को खोने के दर्द में डूबे गणेश ने कांपते हाथों से आग दी तो घाट पर मौजूद हर व्यक्ति की आंख नम हो गई। इसी घाट पर बचुली देवी का अंतिम संस्कार उनके दो पुत्रों महेश चंद्र और प्रकाश चंद्र ने किया। दोनों बेटों ने एक साथ मुखाग्नि दी और विलाप करते हुए अपनी मां को विदा किया। तीन चिताओं की लपटें एक साथ उठीं तो माहौल में सन्नाटा और सिसकियां पसर गईं।
कनलगढ़ घाटी के पौंसारी गांव में बृहस्पतिवार की रात को अतिवृष्टि के दौरान दो घर बहने से पांच लोग लापता हो गए थे। शुक्रवार को बसंती देवी और उनकी जेठानी बचुली देवी का शव बरामद कर लिया गया था। बसंती देवी के पति रमेश चंद्र का शव शनिवार को मिला। तीनों के शव जिला अस्पताल लाए गए। पोस्टमार्टम के बाद शवों का सरयू-गोमती संगम पर बने श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


तीन परिवारों की खुशी एक रात में छिन गई
सरयू-गोमती संगम का वह श्मशान घाट तीन चिताओं की लपटों से भर गया। वहां मौजूद लोग बताते हैं कि घाट पर ऐसा दृश्य उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। तीन परिवारों की हंसी-खुशी एक रात में छिन गई। गांव के बुजुर्ग कांपती आवाज में कह रहे थे कि पहाड़ में हम मौसम की मार झेलते रहे हैं लेकिन इतनी बड़ी तबाही पहली बार देख रहे हैं।



गिरीश और पूरन चंद्र की तलाश जारी
अतिवृष्टि की घटना में लापता हुए गिरीश और पूरन चंद्र जोशी का अब तक पता नहीं चल सका है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू में जुटी हैं। शनिवार को भी पूरे दिन खोजबीन का काम चलता रहा। इस दौरान रमेश चंद्र का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर मलबे से बरामद किया गया। विधायक सुरेश गढि़या ने बताया कि टीम मौके पर लगी है। फायर सर्विस की टीम को भी बुलाया गया है। जल्द ही लापता लोगों को खोज लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें