फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: पिंडर नदी में समाई कार, तीन की मौत और एक लापता, तीख गांव के पास हुआ हादसा

Thu, 02 Jan 2025 10:52 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

कपकोट तहसील क्षेत्र के पिंडर घाटी में एक ऑल्टो कार के पिंडर नदी में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। एक लापता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर जाकर शवों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील क्षेत्र के पिंडर घाटी में एक ऑल्टो कार के पिंडर नदी में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। एक लापता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर जाकर शवों को बाहर निकाला। 

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे पिंडर घाटी के तीख गांव के समीप यूके नंबर की ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार सड़क से पिंडर नदी में गिर गई। जानकारी के अनुसार वाहन में चालक सुंदर ऐठानी (32) पुत्र गोविंद ऐठानी, निवासी ऐठान, मुन्ना शाही (30) पुत्र मोहन सिंह, निवासी खडगेड़ा असों, नीलम रावत (33) निवासी तिमिलाबगड़ और पूनम पांडेय, बागेश्वर सवार थे। करीब पौने दस बजे पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


एसओ खुशवंत सिंह ने बताया कि कार सड़क से काफी नीचे गिरी है अंधेरा होने के कारण खाई में उतरने में परेशानी हो रही है। इधर एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार खाई में दो महिला और एक पुरुष का शव पड़ा है। हालांकि जब तक तीनों शवों को रिकवर नहीं किया जाता तब तक ऑफिशियल पुष्टि नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें