गरुड़ (बागेश्वर)। परिसीमन के बाद जिले में तीन नई ग्राम पंचायतें वजूद में आ गई है। अब ग्राम पंचायतों की संख्या अब 402 से बढ़कर 405 हो गई है। नये परिसीमन के तहत कपकोट ब्लॉक के बास्ती ग्राम पंचायत से द्वारी, बैसानी से पौसारी, लीली से छुरिया अलग ग्राम पंचायतें बनाई गई हैं। एडीओ पंचायत गरुड़ कैलाश गिरी ने बताया कि गरुड़ और बागेश्वर में एक भी नई ग्राम पंचायत नहीं बन पाई। ग्रामीणों ने लोहारचौरा को पृथक ग्राम पंचायत बनाने का प्रस्ताव दिया था। संवाद