फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल में नहीं बन पाई झांकरा के लिए स्वीकृत तीन किमी सड़क

विज्ञापन
कपकोट में इस तरह क्षतिग्रस्त हो गई है तल्ला भंतोला-झांकरा सड़क। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। तल्ला भंतोला से झांकरा के लिए स्वीकृत तीन किमी लंबी सड़क का निर्माण कार्य नौ साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। सड़क का काम पूरा न होने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन

झांकरा की प्रधान तनुजा देवी ने बताया है कि तल्ला भतोला से झांकरा के लिए वर्ष 2011 में तीन किमी सड़क मंजूर हुई। इसके लिए 49.90 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई। विभाग ने एक किमी सड़क का निर्माण कर कार्य अधूरा छोड़ दिया। एक किमी हिस्से में निर्मित सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। कहा है कि सड़क न बनने से बीमार, असहाय लोगों को डोली में सड़क तक लाना पड़ता है। उन्होंने डीएम के सामने भी यह मामला उठाया है। ग्राम प्रधान का कहना है कि ढपटी से झांकरा के लिए चार किमी लंबी सड़क बनाई गई है। सड़क के डेढ़ किमी हिस्से में डामरीकरण के लिए तीन साल पहले धनराशि मंजूर की गई लेकिन अब तक डामरीकरण का कार्य पूरा नहीं हुआ है। सड़क पर डामरीकरण न होने से 108 वाहन तक गांव में नहीं आ पा रहा है।
उधर, लोनिवि कपकोट के अधिशासी अभियंता संजय कुमार पांडेय का कहना है कि तल्ला भंतोला-झांकरा सड़क के शेष हिस्से में वन भूमि का निस्तारण नहीं हुआ है। ऑनलाइन प्रस्ताव भारत सरकार के नोडल को चला गया है। ढपटी-झांकरा सड़क पर डामरीकरण का कार्य चल रहा है। जल्द ही डामरीकरण हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 04 बीजीएस 06 पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें