फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डेंगू के तीन रोगी भर्ती

विज्ञापन
बागेश्वर के जिला अस्पताल में भर्ती डेंगू रोगी। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में डेंगू के तीन मरीज भर्ती हुए हैं। तीनों मरीज बागेश्वर जिले के ही निवासी हैं। इनमें डेंगू रोग के प्रारंभिक लक्षण पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच के बाद तीनों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के अनुसार सूरजकुंड के 28 वर्षीय विजय को शुक्रवार, मंडलसेरा के पंकज (23), तुपेड़ के हेमंत (35) को शनिवार को अस्पताल भर्ती कराया गया। फिजिशियन डॉ. एलएस बृजवाल ने बताया कि खून की जांच के बाद सभी रोगियों को भर्ती किया गया है।
डेंगू रोग से शरीर में खून की प्लेट्स कम हो जाती हैं। यदि खून में प्लेट्स की मात्रा डेढ़ लाख से कम आ जाती हैं, तो मरीज को भर्ती करना आवश्यक होता है। उन्होंने बताया कि तीनों रोगियों की प्लेट्स 1.30 लाख से कम थी। इसके चलते तीनों को भर्ती किया गया है। ऐसे में रोगी को आराम की ज्यादा जरूरत पड़ती है। हालांकि कभी-कभी शरीर में अन्य रोगों के चलते भी प्लेट्स कम हो जाती हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें