फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: तीन सिंचाई पंपिंग योजनाओं का हुआ भूमि पूजन

Mon, 07 Aug 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने तीन करोड़ की लागत से बनने वाली बिनखोली चौरसों कोठू, घिरतोली, नौघर पचना सिंचाई पंपिंग योजनाओं का भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

सिंचाई पंपिंग योजनाओं का भूमि पूजन के उपरांत भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिष्ट एवं ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट ने कहा कि स्वर्गीय कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के अथक प्रयासों से पंपिंग योजनाओं की स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा कि अणां, नरग्वाड़ी, दाडिमखेत सिंचाई पंपिंग योजनाओं का शीघ्र भूमि पूजन होगा। बिनखोली के ग्राम प्रधान देवेंद्र गोस्वामी ने कहा कि बिनखोली चौरसों कोठू पंपिंग योजना की स्वीकृति स्वर्गीय कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास स्वर्गवास होने से एक माह पूर्व कर चुके थे। समारोह में भाजपा के जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, ज्येष्ठ उप प्रमुख बहादुर कोरंगा, एडवोकेट जेसी आर्या, डीके जोशी, मंगल राणा, राजू बोरा, भरत राम, मदन कांडपाल, चंदन बोरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें