फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दो सड़कों के दूसरे चरण के कार्यों को मंजूरी

Mon, 07 Aug 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। शासन ने कपकोट विधानसभा क्षेत्र की दो सड़कों के द्वितीय चरण के कार्यों को मंजूरी दी है। विधायक सुरेश गढि़या ने बताया कि राज्य योजना से नरगोली-सिमायल-भंडारीसेरा-सलिया-जोग्यूड़ाबांस मोटर मार्ग के दूसरे चरण के कार्य के लिए एक करोड़ तैंतीस लाख, पैंसठ हजार रुपये की राशि स्वीकृत की है। बताया कि कर्मी-बघर-ढोक्टीगांव में मोटर मार्ग में किमी 6 से 10 तक दूसरे चरण के कार्य के लिए एक करोड़, बाइस लाख, 22 हजार रुपये मंजूर किए हैं। विधायक ने कहा कि जल्द सड़कों पर काम शुरू कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें