फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: तहसील दिवस में तीन शिकायतों का किया निस्तारण

Tue, 20 Jan 2026 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर) तहसील प्रशासन की ओर से मासिक तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसीलदार निशा रानी की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान ग्राम सभा चैरसों से आई तीन प्रमुख शिकायतों का मौके पर ही संबंधित विभागों के माध्यम से निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील परिसर में आयोजित तहसील दिवस के दौरान ग्रामीणों ने जंगलों में आग लगने, गांव में पेयजल संकट और खस्ताहाल मोटर मार्ग को लेकर शिकायत दर्ज कराई। तहसीलदार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वन विभाग, जल संस्थान और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए। तहसीलदार निशा रानी ने कहा कि सीएम के निर्देशों के क्रम में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का गांव स्तर पर ही समाधान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें