फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगने वालों को अब पास तक नहीं फटकने दिया जाएगा

Thu, 12 Jan 2017 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल बज उठा है। सत्ताधारी दल के लोग भी अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के लिए लोगों के बीच आने लगे हैं। क्षेत्र के लोगों ने शिक्षा, सड़क, पलायन, बेरोजगारी, विकास, जंगली जानवरों से निजात दिलाने वाले को ही अपना विधायक चुनने का मन बनाया है। लोगों का कहना है कि ठगी करने वालों को पास तक नहीं फटकने दिया जाएगा। कपकोट के आनंद कपकोटी कहते हैं कि बेरोजगारी और पलायन क्षेत्र की प्रमुख समस्या है।
विज्ञापन


 बेरोजगारी दूर नहीं होने से युवा परेशान हैं। इसके लिए कई पलायन भी कर चुके हैं। सड़कें कटी हैं लेकिन उनका डामरीकरण नहीं हुआ है। जो इन समस्याओं के समाधान की गारंटी देगा उसी को विधायक चुना जाएगा। पोथिंग के हेम चंद्र जोशी कहते हैं कि बेरोजगारी दूर करने, स्कूलों में शिक्षकों  की तैनाती करने आदि समस्याओं को दूर करने के राजनेताओं ने अब तक कई आश्वासन दिए। लेकिन  हुआ कुछ नहीं। डिप्लोमाधारी रोजगार की तलाश में दर दर की ठोकरें खा रहे हैं। इन समस्याओं के समाधान का जो पुख्ता आश्वासन देेगा उसी को विधायक चुना  जाएगा। कपकोट बाजार के नीलकमल जोशी का कहना है कि क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इससे कई खाली हाथों को रोजगार मिल सकता है।

दर्शनीय स्थलों में सड़क, स्वास्थ्य और संचार सुविधा दिलाने वाले को  ही विधायक चुना  जाएगा। भयूं निवासी जमन सिंह ऐठानी का कहना है रोजगार के संसाधन नहीं होने से बेरोजगार परेशान हैं। अस्पताल हैं तो डॉक्टर नहीं और विद्यालय हैं तो पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं हैं। मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने के कारण गांव के गांव खाली हो गए हैं। आश्वासन नहीं अब काम करने की गारंटी देने वाले को ही विधायक चुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें