दोनों चिकित्साधिकारियों के पद रिक्त
बागेश्वर जिले में एसीएमओ के चार और अतिरिक्त चिकित्साधिकारी के तीन पद रिक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। बागेश्वर के टीबी क्लीनिक में चिकित्साधिकारी के दोनों पद रिक्त हैं। डॉक्टरों के पद रिक्त होने से टीबी क्लीनिक संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टीबी क्लीनिक में चिकित्साधिकारियों की कमी से मरीजों के परीक्षण, मानीटरिंग आदि में दिक्कत आ रही है। जिला क्षय रोग अधिकारी और अन्य चिकित्साधिकारियों पर काम का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। जिले का सीएमओ कार्यालय भी पदों के अभाव में जूझ रहा है। सीएमओ कार्यालय में अतिरिक्त चिकित्सा अधिकारी के तीन पद रिक्त हैं। जिले में चार एसीएमओ के पद भी रिक्त हैं।
कोट-
रिक्त पदों पर तैनाती के लिए स्वास्थ्य महानिदेशालय से लगातार पत्राचार किया जा रहा है। अस्पतालों की मानीटरिंग में किसी तरह की दिक्कत नहीं है। अस्पतालों की लगातार मानीटरिंग की जा रही है। -डाॅ. डीपी जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर