फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी खरीदकर बुझाई जा रही बारातियों की प्यास

Tue, 28 Nov 2017 09:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जल संस्थान विभाग की कार्य प्रणाली से नगर के आधा दर्जन से अधिक कस्बों में मंगलवार को पेयजल सप्लाई ठप है। शादी-विवाह में पेयजल की पेयजल की व्यवस्था के लिए दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोग बोतल बंद पानी खरीदने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन

गरुड़ बाजार, टानीखेत, टीट बाजार, भकुनखोला, स्यालटीट, गढ़सेर, गोलू बाजार आदि कस्बों में मंगलवार को पानी की सप्लाई एकाएक ठप हो गयी।

जबकि मंगलवार के दिन अधिकांश कस्बों में बारात आदि समारोह काफी थे। मुस्लिम बस्ती टीट बाजार के लोग कई दिनों से गोमती नदी का पानी पीने को मजबूर हैं। पानी की सप्लाई ठप होने से बारात आदि समारोह में लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टीट बाजार, भकुनखोला, गढ़सेर, गरुड़, टानीखेत आदि कस्बों में पानी की सप्लाई ठप होने से विवाह वाले घरों में मंगलवार को पेयजल की व्यवस्था करनी काफी महंगी पड़ी।

दुल्हन पक्ष वालों को बारातियों की प्यास बुझाने के लिए बाजार से बोतल बंद पानी खरीदना पड़ा। ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण ने बताया कि जल संस्थान विभाग की अनदेखी के चलते गरुड़ क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था चरमरा गयी है। डीएम से जिम्मेदार अवर अभियंता और एई के खिलाफ कार्रवाई करने के संबंध में कई बार कह दिया है। उन्होंने जल संस्थान से टैंकरों से पानी की सप्लाई करने को कहा है। जल संस्थान के अवर अभियंता अशोक भट्ट ने बताया कि पेयजल योजना के हेड में एकाएक खराबी आने से गरुड़ कस्बे में पेयजल की सप्लाई ठप रही।
विज्ञापन
  विभाग ने योजना को दुरुस्त करने के लिए संविदा कर्मी काम पर लगा दिए हैं। गरुड़ बाजार के होटल व्यवसायियों ने बताया कि पानी की सप्लाई ठप रहने से उनके व्यापार पर असर पड़ रहा है। व्यापार संघ के नगर अध्यक्ष अखिल जोशी आजाद ने डीएम से नगर की पेयजल व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त करने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें