बागेश्वर। जिले के कांडे गांव में अज्ञात ने दो दुकानों के ताले तोड़कर नकदी चुरा ली। पीड़ित व्यापारियों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर चोरी का खुलासा करने की मांग की है।
शनिवार को पुलिस काे दिए पत्र में दुकानदार प्रदीप सिंह कनवाल ने बताया कि रात के समय वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। सुबह उनकी दुकान का ताला टूटा मिला।
गल्ले से रुपये भी गायब थे। बताया कि उनके पास जगत सिंह की दुकान का ताला तोड़कर भी चोरी की गई है। कोतवाल अनिल उपाध्याय ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।