फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपाई के खेतों में जाकर काश्तकारों की थर्मल स्क्रैनिंग कर रहे प्रमोद

विज्ञापन
बागेश्वर के गरुड़ में रोपाई के खेतों में महिलाओं की थर्मल स्क्रैनिंग करते प्रमोद जोशी। संवाद न्? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। गरुड़ के छटिया गांव निवासी प्रमोद जोशी जिले के प्रमुख कोरोना योद्धाओं में शुमार हैं। वह इन दिनों गरुड़ क्षेत्र के खेतों में जाकर धान की रोपाई कर रहे किसानों की थर्मल स्क्रीनिंग कर रहे हैं। प्रमोद कंधार, ऊंचाखेत, डंगोली, छटिया, ग्वाड़ आदि गांवों तक जाकर करीब एक हजार किसानों की थर्मल स्क्रीनिंग कर चुके हैं। रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य प्रमोद लॉकडाउन के बाद से समाजसेवा के काम में जुटे हैं। उन्होंने अपने संसाधनों से छह हजार से अधिक मास्क बनाकर कई गांवों में लोगों को बांटे। खाद्यान्न वितरण समेत रक्तदान कर लोगों की जान बचाने के लिए भी वह तत्पर रहते हैं। स्क्रीनिंग में तापमान अधिक मिलने पर वह लोगों को सरकारी अस्पताल जाकर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें