22.17 करोड़ की लागत से बन रही पार्किंग का हुआ भूमि पूजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गरुड़ (बागेश्वर)। नगर में बन रही मल्टी लेवल पार्किंग का भूमि पूजन किया गया। 22.17 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस पांच मंजिला पार्किंग में 218 वाहनों को पार्क किया जा सकेगा। बुधवार को हुए भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक पार्वती दास, पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट और नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने शिरकत की।
विधायक पार्वती दास ने कहा कि इस मल्टी लेवल पार्किंग के बनने से नगरवासियों को यातायात जाम से राहत मिलेगी। साथ ही, बैजनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी सुविधा होगी। उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा अब धरातल पर उतर रही है और क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने जा रही है।
नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने कार्यदायी संस्था से पार्किंग का निर्माण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आग्रह किया। एई मंजीत देशवाल ने बताया कि पार्किंग का कार्य प्रगति पर है और इसमें महिला और पुरुष शौचालय भी बनाए जा रहे हैं।
यहां ब्लॉक प्रशासक हेमा बिष्ट, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष कुंदन भंडारी, महेश बोरा, दिनेश बिष्ट, पूर्व जिपं सदस्य गोपाल किरमोलिया, सुनील दोसाद, दिनेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।
फोटो 05 बीजीएस 09 पी