फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नवमी मेले में रहेगी रंगांरग कार्यक्रमाें की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। श्री 1008 नौलिंग देव मंदिर में नवमी मेला धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर समिति सनगाड़ के सदस्यों ने डीएम और एसपी से मुलाकात की। उन्हें आगामी एक अक्टूबर को आयोजित नवमी मेले में आमंत्रित किया।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला कार्यालय में पहुंचे समिति के सदस्यों ने डीएम और एसपी को बताया कि एक अक्तूबर को नौलिंग मंदिर में भव्य मेला होगा। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पूरे जिले से श्रद्धालु मंदिर में पहुंचते हैं। इससे पूर्व नवरात्र के शुभारंभ में 22 सितंबर को भव्य कलश यात्रा का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने डीएम और एसपी ने मेले में पहुंचने और प्रशासनिक सहयोग प्रदान करने की मांग की। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष गोकुल सिंह, सचिव केदार महर, कोषाध्यक्ष धन सिंह महर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें