फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफलाइन पढ़ाई की हो वैकल्पिक व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। वीरांगना ग्राम पंचायत महिला जनप्रतिनिधि संगठन कपकोट ने ऑनलाइन पढ़ाई के साथ ही ऑफलाइन पढ़ाई के लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है। संगठन की महिलाओं ने सीईओ प्रमोद तिवारी के सामने मामले को उठाते हुए ऑफलाइन पढ़ाई के लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है। उनका कहना था कि नेटवर्क कनेक्टिविटी और स्मार्टफोन न होने से कई बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

गांव में ऐसे बहुत से बच्चे हैं जो गरीब परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। उनके अभिभावकों के पास मोबाइल तक नहीं है। जहां मोबाइल है भी तो वहा नेटवर्क की समस्या है। ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित बच्चों की शिक्षा दिन प्रतिदिन प्रभावित होती जा रही है। संगठन की महिलाओं ने शीघ्र इसके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है। वहां संगठन अध्यक्ष हंसा दयाराकोटी, कार्यक्रम समन्वयक बसंती कपकोटी, अनीता रावत, मंजू परिहार, विमला देवी, शोभा देवी, नीलिमा आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें