फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में ऑक्सीजन की कमी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना नियंत्रण, टीकाकरण, ब्लैक फंगस और डेंगू की रोकथाम के लिए समीक्षा बैठक की। इस दौरान डीएम विनीत कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना की रोकथाम के लिए व्यापक कार्य हो रहा है। टीकाकरण के साथ ही आइवरमेक्टिन की दवा भी बांटी जा रही है। जिले में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जिले को 383 जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध हो चुके हैं जबकि 50 सिलिंडर स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से दिए जाने हैं। जिले में बी टाइप के 135 सिलिंडर और 194 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

डीएम विनीत कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए बेहतर कार्य किया जा रहा है। प्रशासन लोगों को जागरूक कर आइवरमेक्टिन किट भी बंटवा रहा है। तीनों ब्लॉकों और नगरीय क्षेत्र में 30 हजार किट उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इनमें बीएलओ के माध्यम से तीन हजार किट बांटे जा चुके हैं। कोरोना और कोविड के लक्षण वाले मरीजों को दवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर की जा रही है। इसके लिए जिले में करीब 35 हजार मेडिकल किट सभी विकास खंडों में उपलब्ध कराई जा चुकी है। विकासखंडों के माध्यम से हर एक ग्राम पंचायत में 10 मेडिकल किट बांटी जानी हैं। मोबाइल और कोविड टेस्ट करने वाली टीमों के माध्यम से भी मेडिकल किट बंटवाई जा रही हैं। बताया कि छह हजार किट बांटी जा चुकी हैं।
वहीं प्रत्येक आशा कार्यकर्ता को चार ऑक्सीमीटर और चार थर्मामीटर उपलब्ध कराए गए हैं। जिसे भी गांव में परेशानी हो वह आशा से ऑक्सीजन स्तर चेक करवा सकता है। कहा कि तीनों विकासखंडों को एक-एक हजार पीपीई किट भी उपलब्ध कराए गए हैं। ग्राम निगरानी समिति और आशा कार्यकर्ताओं को मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने सभी जिम्मेदार लोगों से पूरी निष्ठा से कार्य कर कोरोना की लड़ाई जल्द जीतने के लिए पुख्ता प्रयास करने को कहा है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में एसपी अमित श्रीवास्तव, एडीएम चंद्र सिंह इमलाल, सीएमओ डॉ. बीडी जोशी आदि रहे। उधर, अल्मोड़ा से डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने जनपद में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों और वैक्सीनेशन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वीसी में एसएसपी पंकज भट्ट, सीडीओ नवनीत पांडे, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरजी नौटियाल, सीएमओ डॉ. सविता ह्यांकी, डॉ. अजय आर्य, डॉ. अनिल ढींगरा, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें