ईंधन लेकर आ रहे वाहन के रास्ते में खराब होने से आई दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। नगर के मेन पंप पर पेट्रोल की किल्लत होने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को नगर के बाहरी क्षेत्रों के पंपों की दौड़ लगानी पड़ी। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन ने बताया कि माल रोड वाले पंप के लिए पेट्रोल लेकर आ रहा वाहन रास्ते में खराब होने से दिक्कत हुई। शाम को पंप पर पेट्रोल पहुंच गया था।
नगर में माल रोड, कांडा रोड, ताकुला रोड, आरे, द्यांगण आदि स्थानों पर आठ पेट्रोल पंप हैं। माल रोड वाला पंप मुख्य बाजार में होने के चलते यहां पूरे दिन ईधन भरवाने वाले वाहनों का आना लगा रहता है। मंगलवार को पंप में सुबह से पेट्रोल समाप्त था, जिसके कारण लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। पूरे दिन लोग पंप पर आकर वापस लौटने को मजबूर हुए। हालांकि अन्य पंपों पर पेट्रोल उपलब्ध होने से लोगों को अधिक दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा।
फोटो 04 बीजीएस 16 पी