गरुड़ (बागेश्वर)। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने सरकार से लखनी गांव की लोक गायिका कमला देवी को मकान बनाने के लिए आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।
रविवार को पूर्व विधायक फर्स्वाण ने गांव जाकर कमला देवी का हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि जब भी किसी का मकान आपदा में क्षतिग्रस्त होता है तो उसे हर हाल में उसकी मदद की जानी चाहिए। प्रशासन ने देरी से सूचना देने और मकान को स्वयं तुड़वाने की बात करते हुए उसे आपदा मानकों से बाहर कर दिया। मुख्यमंत्री की ओर से मदद करने की बात की गई है, लेकिन कब तक मदद मिलेगी इसका पता नहीं। उन्होंने कहा कि इस आपदा काल में लोक गायिका के पास छत नहीं है। अभी उसे मदद की सख्त दरकार है। शासन-प्रशासन को जल्द राहत प्रदान करनी चाहिए। संवाद