फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सेल्टा गांव में तीन दिन से बिजली गुल, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कमेड़ी क्षेत्र के सेल्टा गांव में तीन दिन से बिजली गुल होने से करीब 35 परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द बिजली आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है।
विज्ञापन

सेल्टा के जोग्यूड़ा क्षेत्र में बृहस्पतिवार से बिजली आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली गुल होने के कारण लोगों के मोबाइल फोन बंद हो गए हैं। बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। बताया कि ठंड के दिनों में बिजली की अधिक जरूरत होती है। हीटर, गीजर आदि उपकरणों का उपयोग नहीं हो पा रहा है।
मनोरंजन के लिए टीवी आदि भी देख नहीं पा रहे हैं। रात को हिंसक जानवरों के आबादी क्षेत्र की ओर आने का खतरा भी बना रहता है। यूपीसीएल के एसडीओ आनंद खोलिया ने बताया कि गांव में बिजली खपत अधिक होने के कारण ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी की शिकायत है। गांव में उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें