फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई न होने पर युवाओं ने फूंका पुतला

Mon, 15 Aug 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़ बाजार के कूड़े का निस्तारण न होने से आक्रोशित युवा व्यापारियों ने रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष और व्यापार संघ के अध्यक्ष का पुतला फूंका। गरुड़ क्षेत्र के 12 से अधिक युवा रविवार को गोल मार्केट में एकत्र हुए। उन्होंने कूड़े का निस्तारण न करने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष और व्यापार संघ अध्यक्ष को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि गोलू मार्केट में एक जगह पूर कूड़े के ढेर लगने से दुर्गंध आ रही है। इससे क्षेत्र के लोगों और राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। पुतला फूंकने वालों में अभय नेगी, हिमांशु खाती, महेश गोस्वामी, गोविंद राम आदि मुख्य थे। वहीं व्यापार संघ के नगर अध्यक्ष अखिल जोशी का कहना है कि कूड़े का निस्तारण करने के लिए कई बार प्रशासन से वार्ता की। कूड़ा निस्तारण के लिए प्रशासन जगह का चयन नहीं कर पाया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें