फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा पीढ़ी को जागरूक करेंगे आर्य समाजी

Mon, 15 Jun 2015 11:05 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/ बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्य समाज की यूपी इकाई के प्रधान देवेंद्र पाल वर्मा का कहना है कि हिंदू समाज को रूढ़िवादी परंपरा और अंधविश्वास के कारण अधिक क्षति हुई है। इसका असर देश की तरक्की पर भी पड़ा है।
विज्ञापन


आर्य समाज धर्म को संकीर्णता से उबारकर उच्च अध्यात्मिक मूल्यों की स्थापना के लिए प्रयासरत है। इसके लिए युवा पीढ़ी को जागरूक किया जा रहा है।

वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में कई मतों और संप्रदायों के लोग रहते हैं, लेकिन सबसे अधिक विकृतियां हिंदू धर्म में आई हैैं।

धर्म के नाम पर दुकानें चलाने वालों ने लोगों को रूढ़ियों में जकड़ दिया। वैज्ञानिक तरक्की के इस दौर में भी बहुत से लोग आम आदमी को छलकर उसकी तरक्की के दावे कर रहे हैं।
विज्ञापन


आर्य समाज की उत्तराखंड इकाई के प्रधान और उत्तराखंड अधिवक्ता महासंघ के अध्यक्ष गोविंद सिंह भंडारी ने कहा युवाओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और धर्म, अध्यात्म के असली मूल्यों को समझाने के लिए आर्य समाज ने उत्तराखंड के सभी जिलों में जनजागरण के कार्यक्रम शुरू किए हैं।
विज्ञापन


 इस मौके पर उत्तराखंड आर्य सभा के प्रवक्ता डा वीरेंद्र पवार, हिम्मत सिंह मलड़ा आदि मौजूद थेे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें