फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: एक्सरे तकनीशियन पर सीटी स्कैन करने की भी जिम्मेदारी

Wed, 01 Jan 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में 16 स्वास्थ्य कर्मियों के एक साथ अनुबंध समाप्त हो जाने से अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का कार्यभार बढ़ गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष चिकित्सक और नर्स की तैनाती नहीं नहीं होने से सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

बुधवार से जिला अस्पताल में एक्सरे तकनीशियन हिमांशु दुबे के ऊपर एक्सरे के साथ सीटी स्कैन की जिम्मेदारी आ गई है। व्यवस्था के तौर पर एक प्रशिक्षु उनकी मदद कर रहे हैं, जबकि अस्पताल में एक्सरे तकनीशियन के दो पद रिक्त हैं।
अगस्त माह में अस्पताल में आए सर्जन डॉ. जय देसाई का भी अनुबंध समाप्त हो गया है। सर्जरी कक्ष की ओपीडी से लेकर ओटी कक्ष की जिम्मेदारी डॉ. राजीव उपाध्याय पर आ गई है, जबकि अस्पताल में सर्जन के दो पद रिक्त पड़े हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में नौ नर्सों के एक साथ अनुबंध समाप्त हो जाने से वार्ड, एनबीएसयू, आईसीयू,आपातकालीन कक्ष, ओटी में ड्यूटी कर रही नर्सों के ऊपर कार्यभार बढ़ गया है।
वर्तमान में ट्रामा सेंटर में मरीज भर्ती नहीं किए जा रहे हैं। मरीजों की संख्या में इजाफा होने पर फिर नर्सों की ड्यूटी ट्रामा सेंटर में लगानी पड़ेगी। जिससे अन्य कक्षों में ड्यूटी कर रही नर्सों की संख्या में गिरावट होगी। विभिन्न कक्ष और वार्ड में एक समय में केवल तीन से चार नर्स ही कार्य कर रही हैं।
वार्ड में कार्य कर रही तीन नर्सों में से ही किसी एक को वीआईपी ड्यूटी करनी होगी। वहीं, आपातकाल स्थिति में अवकाश लेने पर सेवाएं प्रभावित होने का अंदेशा है।
इधर, जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. एसपी त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल आने वाले लोगों और मरीजों को सेवाएं दी जा रही हैं। स्वास्थ्य कर्मचारी व्यवस्था बनाकर अस्पताल आने वालों की जांच और उपचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें