फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह से जुड़ी महिलाएं ही विकास की मुख्य कड़ी : दास

Sun, 12 Jun 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
गरुड़ में आजीविका कार्यशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम को एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना की तकनीकी संस्था बनाया गया है। इस संस्था के माध्यम से गठित बैजनाथ आजीविका स्वायत्त सहकारिता टीटबाजार की प्रथम वार्षिक आमसभा (एजीएम) शनिवार को ब्लॉक सभागार में हुई।  
विज्ञापन


जिसमें विधायक चंदन राम दास ने विकास के लिए समूह की महिलाओं को मुख्य कड़ी बताया।  कहा कि महिलाएं ही कृषि, पशुपालन से सीधे तौर पर जुड़ी हैं। जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि समिति गरुड़ क्षेत्र में परियोजना द्वारा महिलाओं के क्षमता विकास के साथ ही निर्बल परिवारों के जीवन स्तर को सुधारने का प्रयास कर रही है।

ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष नवीन ममगई ने घरेलू उत्पादों को बढ़ाकर सब्जी मंडी के साथ ही सहकारिता के माध्यम से विपणन भी करने को कहा। परियोजना प्रबंधक धीरेंद्र कुमार पांडेय ने सहकारिता गठन के उद्देश्य, कार्य, सेवाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक प्रकाश पाठक, राजेश कुमार श्रीवास्तव, केएस फर्स्वाण, नवीन भट्ट, हंसी फर्स्वाण, कैलाश बोरा, कैलाश जोशी, धर्मराज तिवारी, दिनेश नेगी, वीरेंद्र गुसांई, विशन लुमियाल, जिला पंचायत सदस्य गोदावरी आर्या आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें