फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नुमाइशखेत-चौरासी की महिलाओं ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Mon, 10 Apr 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करतीं नुमाइशखेत की महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। नुमाइखेत मैदान में वाहनों की आवाजाही बंद किए जाने से क्षेत्र की महिलाओं में आक्रोश है। नुमाइखेत और चौरासी की महिलाओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर नगरपालिका के खिलाफ नारेबाजी की। डीएम को ज्ञापन देकर समस्या का निदान करने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र की महिलाओं का कहना है कि नुमाइशखेत मैदान के एक छोर से समीप की आबादी के लिए मार्ग बना है। पूर्व में इस मार्ग से दोपहिया वाहनों की आवाजाही होती थी। रसोई गैस की गाड़ी, एंबुलेंस, पेयजल टैंकर आदि वाहन मैदान में आते थे, जहां से समीप के लोगों को सुविधा होती थी। मैदान में वाहनों का प्रवेश बंद होने के बाद से सिलिंडर के लिए अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। एंबुलेंस और अन्य वाहन भी यहां नहीं पहुंचते। वहीं मैदान में प्रवेश बंद होने पर राजनीतिक सभाओं के दिनों में पार्किंग की परेशानी खड़ी हो जाती है। संकरी सड़क पर ही वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है, तब भी क्षेत्रवासियों को दिक्कत उठानी पड़ती है। क्षेत्रवासियों ने जल्द मैदान को वाहनों के लिए खुलवाने की मांग की। इस मौके पर गीता कार्की, संगीता साह, गीता साह, मनीषा पथनी, हेमा आर्या, दया साह, कविता साह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें