फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आए खच्चर को बचाने में महिला की भी गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट के वाछम में करंट की चपेट में आए एक खच्चर को बचाने में महिला की भी जान चली गई।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह वाछम की गीता देवी (37) पत्नी तारा सिंह अपने खच्चरों को लेकर जंगल जा रही थी। मल्ला गांव हनुमान मंदिर के पास उसका एक खच्चर बिजली के टूटे तार से फैले करंट की चपेट में आ गया। गीता देवी उसे बचाने की कोशिश करने लगी तो उसे भी करंट लग गया। करंट से महिला और खच्चर दोनों की मौत हो गई।
ग्रामीण भगवत सिंह ने घटना की जानकारी कपकोट थाना पुलिस को दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता भाष्कर पांडेय का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों को मौके के लिए रवाना कर दिया था। जेई ने सूचना दी है कि लाइन पर पेड़ की टहनी गिरने से करंट फैल गया था। उन्होंने कहा कि प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें