फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: महिला ने नकारी वायरल फोटो, फॉरेंसिक जांच की मांग कर लगाई न्याय की गुहार

Thu, 06 Aug 2026 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। विधायक और एक स्थानीय महिला को लेकर सोशल मीडिया पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने के मामले में आरोपी युवक के जेल जाने के बाद अब इस प्रकरण में महिला का पक्ष भी सामने आ गया है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद महिला ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री, प्रदेश के सीएम, पुलिस महानिदेशक, राज्य महिला आयोग, राष्ट्रीय महिला आयोग और संबंधित अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि वह पिछले करीब दो वर्षों से मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक पीड़ा से गुजर रही है। एक कथित अश्लील फोटो के आधार पर उसे बेवजह बदनाम किया जा रहा है, जबकि वह फोटो उसकी नहीं है और उसमें दिखाई देने वाली युवती भी वह नहीं है। महिला ने आरोप लगाया कि बिना किसी ठोस प्रमाण और वैज्ञानिक जांच के उसका नाम उक्त फोटो से जोड़ दिया गया। इससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को गंभीर ठेस पहुंची है।
अपनी बात रखते हुए महिला ने कहा कि उसकी मांग किसी के खिलाफ बिना आधार के कार्रवाई कराने की नहीं है, बल्कि वह केवल कथित फोटो की निष्पक्ष और वैज्ञानिक फॉरेंसिक जांच चाहती है। जांच के बाद फोटो की वास्तविकता और उसमें दिखाई देने वाले व्यक्ति की पहचान स्पष्ट हो जाएगी। उसने कहा कि यदि फोटो उसकी नहीं है, तो सच्चाई सामने आनी चाहिए और उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। मामले में अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब महिला के इस खुलासे के बाद मामला और अधिक चर्चाओं में आ गया है। महिला ने न्याय व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं पर पूरा भरोसा जताते हुए निष्पक्ष जांच की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन


एसपी, जितेंद्र मेहरा ने कहा कि मामले में जो भी तहरीर प्राप्त हुई हैं उनके आधार पर प्राथमिकता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी चीजें सामने आएंगी उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें