फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेता को किया गया सम्मानित

Wed, 30 Nov 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विजेता को किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में स्थानीय जीआईसी के 12वीं होनहार और गरीब घर के मो. आदिल ने खाद्य उत्पादन नवाचार में राज्य टॉप कर जिले का नाम रोशन किया। कामयाबी पर कॉलेज परिवार ने एक समारोह में उसे सम्मानित किया। 
विज्ञापन


जीआईसी गरुड़ के छात्र मो. आदिल ने पिछले दिनों रामनगर में हुई राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में खाद्य उत्पादन नवाचार में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैजनाथ निवासी आदिल के पिता इस्राइल मिस्त्री का कार्य करते है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने का श्रेय वह अपने नाना हशमतुल्ला और अपनी मेहनत को देते हैं।

आदिल अक्सर नई-नई खोज करते रहता है। प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जीआईसी गरुड़ ने एक समारोह में मंगलवार को सम्म्मानित किया। कॉलेज के प्रधानाचार्य घनानंद कांडपाल ने बताया कि आदिल कुछ दिनों बाद नेशनल विज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेगा। कॉलेज के विज्ञान के शिक्षक एके रहमान ने बताया कि मुझे पूरा विश्वास है कि वह राष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता में कॉलेज का नाम रोशन करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें