फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग पर बह रहा है सार्वजनिक शौचालय की लाइन का पानी

Sun, 04 Mar 2018 09:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
पानी रिसने से भराड़ी-पुल बाजार मार्ग में जमा कीचड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सार्वजनिक शौचालय को बिछाई गई लाइन का पानी पिछले एक माह से मार्ग में बह रहा है। इससे आने-जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पाइप लाइन दुरुस्त नहीं करने से क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है।

विज्ञापन


लोगों की सुविधा के लिए लाखों की लागत से बनाया गया सार्वजनिक शौचालय अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। अब शौचालय के लिए बिछाई गई पानी की लाइन भी स्थानीय लोगों के लिए मुुसीबत बन गई है। यह लाइन एक महीने पहले टूट गई थी।

नल का पानी भराड़ी-पुल बाजार पैदल मार्ग पर बह रहा है। लगातार एक महीने से सुबह-शाम पानी के बहने से मार्ग पर कीचड़ हो गया है। स्थानीय गांवों के साथ ही स्कूलों के बच्चे भी इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं। कीचड़ के कारण सभी को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


भराड़ी व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी ने बताया कि कई बार कहने के बावजूद जल संस्थान द्वारा पानी की लाइन नहीं जोड़ी जा रही है। उन्होंने जल संस्थान से शीघ्र क्षतिग्रस्त लाइन का सुधार करने की मांग की है।

उन्होंने कहा है कि यदि इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया गया तो लोगों को विभाग के खिलाफ आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पडजेगा।

शौचालय में लगी टोंटियां भी उड़ा ले गए चोर

व्यापारियों और यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया सार्वजनिक शौचालय शुरू नहीं हो पाया है। अराजकतत्वों ने शौचालय की सीटें तोड़ दी हैं। शौचालय में लगी टोंटियां भी चोर उड़ा ले गए। ऐसे में लाखों रुपये की बर्बादी हो रही है।

इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्षा चंपा देवी का कहना है कि अराजकतत्वों द्वारा नव निर्मित शौचालय को नुकसान पहुंचाने से इसका संचालन नहीं हो सका। बजट की कमी है। जैसे ही नगर पंचायत के पास बजट होगा इसका सुधार कर संचालन शुरू किया जाएगा।

टैक्सी स्टेंड के निर्माण के दौरान शौचालय की पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। शिकायत करने के बावजूद निर्माणदायी संस्था लोनिवि ने इसका सुधार नहीं किया है। इसकी शिकायत अब उपजिलाधिकारी से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें