फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क में लगी जमीन के मुआवजे के भटक रहे ग्रामीण

Fri, 28 Apr 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विकास खंड के एक दर्जन से अधिक सड़कों के निर्माण में लगी जमीन का मुआवजा किसानों को नहीं मिल पाया है। कई बार मांग उठाने के बाद भी विभाग द्वारा मुआवजे का भुगतान न किए जाने से किसानों में शासन प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है। प्रभावित कास्तकारों ने सीएम से सड़कों के निर्माण में लगी जमीन का शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।  


ग्रामीणों का कहना है कि ब्लाक में अणां-लोहार -चौरा,  हरी नगरी - पप्या, गागरीगोल-चनोली समेत कई सड़कों का निर्माण कार्र्य पूरा हुए पांच साल से अधिक समय बीत गया है। लोक निर्माण विभाग ने अभी तक काश्तकारों को सड़क के निर्माण में लगी जमीन के मुआवजे का अभी तक भुगतान नहीं किया है। जबकि काश्तकार संबंधित विभागों के अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से कई बार मुआवजे के भुगतान की मांग उठा चुके हैं। अभी तक किसी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया गया। जिसके चलते काश्तकारों को भारी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन



अणां के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद बिष्ट,  ग्राम प्रधान नीमा देवी, काश्तकार दौलत सिंह किरमोलिया, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश रावत, नंदन सिंह रावत, ठाकुर सिंह रावत ने सीएम से सड़क में लगी जमीन के मुआवजे का भुगतान शीघ्र करने की मांग की है। लोनिवि प्रांतीय खंड  ईई आरके पुनेठा ने बताया कि सड़क निर्माण से हुई क्षति का मुआवजा तैयार करने के संबंध में एई और जेई को निर्देश दिए गए हैं।  डीएम मंगेश घिडिल्याल ने प्रांतीय खंड लोनिवि और पीएमजीएवाई के ईई से सभी सड़कों के मुआवजे की फाइल तैयार करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन


काश्तकारों को समय पर मुआवजा नहीं मिला तो विभाग के आला अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने बताया कि सड़क स्वीकृत होने के साथ नाप भूमि की लागत निर्माण एजेंसी को रिलीज कर दी जाती है। उन्होंने काश्तकारों को आज तक मुआवजे का धन न देने पर नाराजगी जताई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें