फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की मांग को लेकर जेठाई के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 29 Jun 2018 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
लोनिवि में प्रदर्शन करते जेठाई-तिपौला के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम पंचायत जेठाई का तल्ला तिपौला यातायात से नहीं जुड़ सका है। सड़क नहीं बनने ग्रामीणों को यातायात की सुविधा नहीं मिल पा रही है। गुस्साए ग्रामीणों ने लोनिवि के प्रांतीय खंड में प्रदर्शन किया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने मांग शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।  
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जेठाई ग्राम पंचायत के तिपौला के ग्रामीण नारेबाजी करते हुए लोनिवि कि खंडीय कार्यालय में आ धमके। ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2012 में गांव को सड़क से जोड़ने के लिए देवलथल-मंतोली सड़क से चार किमी जेठाई तिपौला के वार्ड नंबर छह तक सर्वे की थी। अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।  उन्होंने सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने सड़क निर्माण शीघ्र शुरू नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। बीडीसी सदस्य दान सिंह के नेतृत्व में आए ग्रामीणों में नारायणी देवी, कौशल्या देवी, चनुली देवी, बसंती, प्रेमा, कमला, भागुली, मानुली, सुुंदर सिंह, चंदन सिंह, भूपाल सिंह, मोहन सिंह और आनंद सिंह आदि शामिल थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें