फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस गांव के लिए पेयजल योजना बनाई, उसे ही सुविधा नहीं मिल पाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगरपालिका के वेणीमाधव वार्ड का मेहनरबूंगा मोहल्ला पेयजल संकट से जूझ रहा है। सरयू नदी किनारे बसासत होने के बावजूद मोहल्ले के लोगों को पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव के लिए बनी पेयजल लाइन से औरों को तो कनेक्शन दिए गए लेकिन उनके गांव के लोगों को कनेक्शनों से महरूम रखा गया। इस कारण लोग एक किमी दूर से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

मेहनरबूंगा में 130 परिवार निवास करते हैं। इस क्षेत्र को पेयजल मुहैया कराने के लिए वर्ष 2018 में तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मेहनरबूंगा-पुलिस लाइन नाम से पंपिंग योजना की घोषणा की थी। वर्ष 2019 में योजना का निर्माण होने के बाद पुलिस लाइन के अलावा छतीना, ठेलापाटन, डुबकिया और भौनियाधारा गांवों को पेयजल संयोजन दिए गए लेकिन मेहनरबूंगा के नाम पर बनी योजना से यहां के लोगों को ही कनेक्शन नहीं दिए गए। मोहल्ले के लोग सरयू नदी पार कर एक किमी दूर से पीने का पानी जुटा रहे हैं।
प्रदर्शन कर हर घर को पानी मुहैया कराने की मांग
बागेश्वर। योजना बनने के बावजूद संयोजन नहीं मिलने से नाराज मेहनरबूंगा के ग्रामीणों ने जिला कार्यालय में प्रदर्शन किया। कहा कि पानी की मांग को लेकर ने जल संस्थान के ईई और एडीएम को ज्ञापन देने के बावजूद उनकी समस्या का हल नहीं निकाला गया। उन्होंने मोहल्ले में हर घर को जल जीवन मिशन योजना के तहत जल्द से जल्द कनेक्शन देने की मांग की। मांग पर जल्द कार्रवाई न होने पर लोगों ने पंप में तालाबंदी कर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में पूरन सिंह, गोविंद सिंह, बसंती रावत, मोहनी देवी, प्रेम राम, जीवन लाल, नंदन प्रसाद, संजय कुुमार टम्टा, गणेश राम आदि शामिल थे।
विज्ञापन

मेहनरबूंगा-पुलिस लाइन दो दिन पहले ही जल संस्थान के हैंडओवर हुई है। मेहनरबूंगा के लोगों से कनेक्शन लेने की औपचारिकताएं पूरी करने को कहा गया है। नगर में फिलहाल जल जीवन मिशन योजना लागू नहीं है। विभागीय नियमों के तहत ही संयोजन दिए जाएंगे। - एमके टम्टा, ईई जल संस्थान बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें