फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक खाई में गिरने से चालक और क्लीनर घायल

Wed, 11 Jan 2017 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर-बैजनाथ मोटर मार्ग में लकड़ी से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक और क्लीनर घायल हो गए। दोनों घायलों का जिला अस्पताल बागेश्वर में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन



मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम को लगभग साढ़े छह बजे वन निगम की लकड़ी लेकर बागेश्वर से बैजनाथ को जा रहा ट्रक संख्या यूके 04-सीए 0407 रवाईखाल के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में रतगांव खबडोली बागेश्वर निवासी ट्रक चालक राजेंद्र सिंह पुत्र दीवान सिंह और चौरा रीमा निवासी क्लीनर जीवन राम पुत्र देव राम घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना पर बागेश्वर कोतवाली से कोतवाल टीआर वर्मा के नेतृत्व में पहुंचे पुलिस के जवानों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया।  दुर्घटनास्थल पर गई टीम ने एसआई एमसी पलड़िया के नेतृत्व में वाहन में अन्य लोगों के होने की संभावना पर खाई में ढूंढ खोज की परंतु कोई नहीं मिला। इसके बाद दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में दोनों घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें