फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर खाई में गिरा बरेली निवासी चालक की मौत

Fri, 18 Nov 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
रोड टूटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट में निर्माणाधीन सड़क के लिए मशीन लेकर गया एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर 60 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में बरेली निवासी ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई जबकि हेल्पर घायल हो गया। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शामा के भैंसखाल के लिए मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार को एक ट्रैक्टर सड़क निर्माण के लिए कंप्रेशर मशीन लेकर गया था। वहां बैक करते समय अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर करीब 60 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

इससे हरकिशन नवाजिया, थाना बहेड़ी निवासी 29 वर्षीय ट्रैक्टर चालक कमलेश पटेल पुत्र हीरा लाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि हेल्पर किशन सिंह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची शामा चौकी पुलिस ने चालक के शव को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां पर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। दुर्घटना में घायल हुए हेल्पर किशन सिंह का सीएचसी कपकोट में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें