फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में लगे मेले

Thu, 26 Nov 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, कपकोट/कौसानी/बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में गुरुपूर्णिमा का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने पवित्र नदियों में स्नान करके देव मंदिरों में पूजा अर्चना की। उधर कपकोट के शिखर पर्वत स्थित श्री श्री 1008 मूल नारायण, भनार के बंज्यैण, कौसानी के पिनाकेश्वर महादेव मंदिर में मेले लगे।
विज्ञापन


मंदिरों में श्रद्धालुओं का सुबह से ही तांता लगा रहा। प्रशासन और पुलिस की सख्ती से इस बार पिनाकेश्वर धाम में जुआरी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। इधर नगर के थड़ा साहिब गुरुद्वारे में शबद-कीर्तन और भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कपकोट विकास खंड के शिखर पर्वत स्थित श्री श्री 1008 मूलनारायण मंदिर में आयोजित पूर्णिमा और भनार के बंज्यैण मंदिर में चतुर्दशी का मेला विशाल भंडारे के साथ संपन्न हो गया है। मंदिर में सुबह से ही पूजार्थियों की भीड़ लगी रही। मंदिर के पुजारी प्रेम सिंह धामी ने प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन


साधु उत्तमानंद महाराज ने लोगों को आशीर्वाद दिया। इधर बागनाथ, कालभैरव, बाणेेश्वर मंदिर में पूजार्थियों का सुबह से ही तांता लगा रहा। थड़ा साहिब गुरुद्वारे में अनेक लोगों ने गुरुग्रंथ के आगे मत्था टेेका। यहां भंडारे का आयोजन किया गया। ग्रंथी जगदीप सिंह सोड़ी ने गुरुग्रंथ साहेब का पाठ किया।

 यहां गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष किसन सोनी, हरीश सोनी, मनजीत कौर, ज्योति कौर, लक्ष्मी कौर, चंपा, संदीप सोनी और अमित रस्तोगी आदि थे। कौसानी के पिनाकेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही पूजार्थियों का तांता लगा रहा। मंदिर में दूर-दूर से मेलार्थी पहुंचे थे।
विज्ञापन


यहां वेलफेयर सोसायटी की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बबलू नेगी, बबलू अलमियां, अनिल बिष्ट, राजेश खर्कवाल ने सभी के सहयोग का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें