फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों की टीम ने गलघोंटू रोग से प्रभावित चचई में लगाया शिविर

विज्ञापन
चचई में बुखार से पीड़ित पवन कुमार का तापमान मांपते करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों की टीम ने कपकोट विकासखंड के चचई गांव पहुंच कर शिविर लगाया। शिविर में 101 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान सात लोग बुखार से पीड़ित मिले। एक युवक को तेज बुखार था, उसे डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. पीएस जंगपांगी के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने गलघोंटू रोग से प्रभावित चचई गांव में बारी-बारी से लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ. जंगपांगी ने बताया कि सात लोगों को बुखार था। इनमें से एक युवक पवन कुमार (18) पुत्र खुशाल राम को तेज बुखार था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। डॉ. जंगपांगी ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती युवक की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। यदि उसका बुखार कम नहीं हुआ तो दो दिन बाद सैंपल लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रविवार को चचई में किसी में भी गलघोंटू जैसे कोई लक्षण नहीं मिले। बताया कि गांव में पूर्व में ही बच्चों में टीके लगाए जा चुके हैं। टीम में जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष पंत, कपकोट सीएचसी प्रभारी डॉ. बृजेश रावत, डॉ. जितेश कुमार, फार्मासिस्ट दीपक कुमार, एएनएम पूनम खेतवाल और स्कूल हेल्थ टीम शामिल थी।
गलघोंटू को लेकर मंडलसेरा में किया जागरूक
बागेश्वर। नगर पालिका ने गलघोंटू बीमारी को देखते हुए मंडलसेरा के उत्तरी वार्ड में रहने वाले चचई गांव के ग्रामीणों को रोग को लेकर जागरूक किया गया। वार्ड में चचई और उसके आसपास के गांवों के कई ग्रामीण रहते हैं। जिनका घर आना-जाना लगा रहता है। इसे देखते हुए नगरपालिका के ईओ राजदेव जायसी के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। वार्ड में लगने वाले कोरोना परीक्षण शिविर में भी जांच कराने को प्रेरित किया गया। सभासद कैलाश आर्या, सफाई निरीक्षक रजत कुमार, एएनएम गीता आर्या आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें