राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर शिक्षक अपनी मांगों को लेकर सोमवार से बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय प्रांगण में हुई सभाओं में वक्ताओं ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।शिक्षकों की हड़ताल के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने लगी है। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बागेश्वर के प्रांगण में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने शिक्षक उपार्जित, अवकाश, यात्रा अवकाश, चयन प्रोन्नत वेतनमान में तीन प्रतिशत की वेतन वृद्धि और स्थानांतरण
के मामले में पूर्व में सहमति जता दी थी। लेकिन आश्वासन आज तक पूरे नहीं हो सके हैं। इन मांगों को लेकर शिक्षा निदेशालय में शिक्षक नेता आमरण पर बैठे हैं बावजूद सरकार कोई सुध नहीं ले रही है। सरकार की उपेक्षा के कारण ही उन्हें आज से बेमियादी धरना प्रदर्शन को जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। धरना देने वालों में संघ के ब्लॉक अध्यक्ष भैरव दत्त पांडे, मंत्री मोहन चंद्र साह, विजय गोस्वामी, राजीव जोशी, हरीश भट्ट, प्रताप रावत, भुुवन जोशी, अतुल लोहनी, गीता धपोला, पिंकी गोस्वामी, वीरेंद्र तिवारी और पुष्पा धपोला आदि शामिल थे।
उधर कपकोट में हुई सभा की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष मंगल सिंह बिष्ट और संचालन ब्लॉक मंत्री महिमन ऐठानी ने किया। धरना देने वालों में जिला उपाध्यक्ष राजीव जोशी, सीपी मिश्रा, जितेंद्र जोशी, दयाल कुमाल्टा, प्रकाश ऐठानी, धर्मानंद जोशी, राधिका पाठक समेत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक शामिल थे।