फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक जल्द न आए तो करेंगेे आंदोलन और तेज

Sat, 01 Aug 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज बाजीरौट की तीन मांगों को लेकर ग्रामीणों का यहां चल रहा क्रमिक अनशन शुक्रवार 12वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन


सभा में वक्ताओं ने शासन और शिक्षा विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाया और जमकर नारेबाजी की। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने चेेतावनी दी कि यदि मांगें शीघ्र पूरी न हुईं तो पर आंदोलन और तेज कर दिया जाएगा।

आंदोलन स्थल विद्यालय परिसर में राजेश भंडारी की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि राइंका बाजीरौट में इंटर में पढ़ाने के लिए एक भी शिक्षक की तैनाती नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


 बच्चे रोज स्कूल आते हैं और बगैर पढ़ाई के घरों को लौट आते हैं। विद्यालय का अपना भवन और चहारदीवारी भी नहीं बन सकी है।

समस्याओं का समाधान नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई चौपट है। उन्होंने चेेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


 क्रमिक अनशन पर अशोक भंडारी, पूरन राम, बलवंत राम और संजय कुमार बैठे। समर्थन में बसंत राम, भगवत धपोला, मथुरा राम, शांति देवी, मोहन राम और नवीन जोशी आदि बैठे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें