फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा धरना

विज्ञापन
बागेश्वर तहसील में धरना, प्रदर्शन, नारेबाजी करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार शनिवार को भी जारी रहा। केंद्र और राज्य सरकार की अनदेखी से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भी बागेश्वर, कांडा और कपकोट तहसील मुख्यालयों में जोरदार नारेबाजी कर नाराजगी जताई। कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपने के बावजूद सरकार उनकी मांगों की अनसुनी कर रही है।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ता संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष गीता पांडे ने कहा कि मांग पूरी होने तक धरना, प्रदर्शन जारी रहेगा। धरने में आशा कार्यकर्ता संगठन की उपाध्यक्ष लीला आर्या, कोषाध्यक्ष देवकी रावल, मरियम डेविड, राहिला, नीमा, कलावती, मोहनी, राशि पांडे, सुषमा पांडे, जानकी, नीमा खेतवाल आदि रहीं। कपकोट तहसील में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन की अध्यक्ष हंसी ऐठानी, मंजू देवी, शांति देवी, कौशल्या देवी, विमला मेहरा, सरला कोरंगा, कौशल्या कोरंगा, हीरा गढ़िया, हेमा आर्या, देवकी कपकोटी, जानकी ऐठानी, द्रौपदी देवी, लीला गढ़िया, शांति ऐठानी आदि थे। इधर कांडा तहसील में भी नीरू, दीपा, सरोज, हेमा कर्म्याल, राजवंती, नीमा आर्या, मंजू, पूजा, पुष्पा, आनंदी, रंजना आदि ने धरना देकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें