फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी

Tue, 08 Dec 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
दस सूत्री मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों की यहां चल रही बेमियादी हड़ताल सोमवार सातवें दिन भी जारी रही। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप मढ़ा और मांगें पूरी न होने तक हड़ताल जारी रखने का अपना संकल्प दोहराया। 
विज्ञापन


लोनिवि  परिसर में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा अपर  सहायक अभियंता के  पद को नॉन फंक्शनल, अधीक्षण  अभियंता पद का वेतनमान ग्रेड पे उत्तर प्रदेश और केंद्र की तरह करने, कनिष्ठ अभियंता का ग्रेड पे एक जनवरी 2006  से 4800 रुपये देने, निगम, परिषद, संस्थान और निकायों में राजकीय विभागों के समान वेतन और सुविधा देने समेत कुल 10 मांगों को लेकर सरकार चुप्पी साधे है।

सभा में तय किया गया कि जब तक शासन स्तर पर लंबित समस्याओं का समाधान हो नहीं जाता तक तक बागेश्वर-कठायतबाड़ा, बालीघाट-दोफाड़-धरमघर सड़क समेत अन्य सड़कों में संबंधित काम नहीं किया जाएगा। सभा की अध्यक्षता महासंघ के जिलाध्यक्ष आरपी टम्टा ने और संचालन जिला सचिव संजय  कार्की ने किया।
विज्ञापन


 धरना प्रदर्शन में जेके टम्टा, केेके पाठक, जगदीश प्रसाद, मनीष सिंह, ललित कुमार, गोपाल तिवारी, पंकज तिवारी, शतीष चंद्र, एमसी पंत, हरेंद्र सिंह, तरूण लुमियाल, जीबी तिवारी, सुनील कांडपाल, ईश्वर जोशी, रजनीश उप्रेेती, नरेंद्र तिरूवा, चमन सिंह नेगी और एमसी त्रिपाठी आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें