फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: केंद्र की तर्ज पर पेंशन में बढ़ोत्तरी करे राज्य सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के सदस्यों ने केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार से भी पेंशन में बढ़ोतरी करने की मांग की है। बैठक में संगठन की अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई। सोमवार को संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रताप सिंह गढि़या की अध्यक्षता में बैठक हुई। संगठन के दिवंगत वरिष्ठ उपाध्यक्ष हयात सिंह मेहता के स्थान पर दामोदर जोशी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत करते हुए उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। पेंशनर्स ने प्रदेश सरकार से केंद्र सरकार की तर्ज पर 65 साल की उम्र पर पांच प्रतिशत, 70 साल की उम्र होने पर 10 प्रतिशत और 75 साल की उम्र पर 15 प्रतिशत पेंशन वृद्धि करने की मांग की। पेंशनर्स ने अन्य प्रदेशों की भांति राशिकरण पर 40 प्रतिशत की कटौती 15 साल तक करने के प्रावधान को 12 साल करने की भी मांग की। जिलाध्यक्ष गढि़या ने बताया कि बैठक में पारित इन प्रस्तावों पर सर्वसम्मति है। पेंशनर्स ने हाल में दिवंगत हुए संगठन के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष हयात सिंह मेहता, सदस्य नवीन टम्टा और लच्छीराम त्रिकोटी को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। संचालन महामंत्री थान सिंह कनवाल ने किया। वहां पर संरक्षक शेर सिंह धपोला, कोषाध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी, अर्जुन सिंह बनकोटी, मोहन चंद्र जोशी, प्रवीण सिंह दफौटी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें