फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: राम जन्म से लेकर ताड़का वध तक का मंचन

Thu, 09 Oct 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। टीटबाजार में रामलीला मंचन जारी रहा। दूसरे दिन राम जन्म से लेकर ताड़का वध तक का मंचन किया गया। बारिश के बावजूद दर्शकों ने रामलीला का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

कत्यूर रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला की बुधवार रात राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और सीता जन्म से शुरूआत हुई। दशरथ-विश्वामित्र संवाद, राम, लक्ष्मण का यज्ञ की रक्षा के लिए जाना, ताड़का और सुबाहु का वध, अहिल्या का उद्धार, जनकपुरी में प्रवेश और गौरी पूजन के दृश्यों का कलाकारों ने शानदार मंचन किया। राम की भूमिका योगेश, सीता की मानक, लक्ष्मण की शिवम, दशरथ की नीरज पंत, विश्वामित्र की दिनेश तिवारी, वशिष्ठ की गौरीशंकर, जनक की विपिन जोशी, ताड़का की कैलाश भयेडा, सुबाहु की विशाल, मारीच की योगेश वर्मा, गौरी की पावनी और अहिल्या की भूमिका नीमा वर्मा ने निभाई। इस मौके पर कमेटी के संरक्षक पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, प्रवक्ता नंदन अल्मिया, निर्देशक नीरज पंत, व्यवस्थापक संजय फर्सवाण, मंच प्रभारी दिनेश बिष्ट, संगीत प्रभारी अशोक रावत, कोषाध्यक्ष पुष्कर रावत, दलीप भाकुनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें