फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: रानीखेत के युवाओं का बना ‘मेरी मधु’ गीत यू-ट्यूब पर मचा रहा धमाल

Fri, 24 Oct 2025 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। स्थानीय युवाओं की मेहनत से तैयार किया गया गीत ‘मेरी मधु’ इन दिनों यू-ट्यूब पर धूम मचा रहा है। कुछ ही दिनों में इस गीत को एक लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। गीत को ललित कुमार आर्या और करण सिंह बिष्ट ने प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन

गीत के निर्माण में रानीखेत के रोहित सती, दीपांशु रौतेला, अभिषेक बिष्ट, मनोज कुमार और ललित बिष्ट ने सहयोग दिया है। गीत का निर्देशन अंकित कुमार ने किया है जबकि गायक विजय प्रकाश ने अपनी मधुर आवाज से गीत को जीवंत बना दिया है। गीत में मुख्य कलाकारों के रूप में आकाश नेगी और आरती टम्टा नजर आ रहे हैं। गीत के बोल दर्शकों के दिल को छू रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गीत न सिर्फ मनोरंजन करता है, बल्कि पहाड़ की नई प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान करता है। युवा कलाकारों का कहना है कि दर्शकों का इतना प्यार उन्हें आगे और बेहतर काम करने की प्रेरणा दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें