बागेश्वर। जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के आश्वासन के बाद भी व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने से कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी व्यक्त की है। नेताओं ने अस्पताल के हालात में सुधार नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम ने कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार करने का आश्वासन दिया था। आश्वासन के बाद जिला कांग्रेस के नेताओं ने प्रस्तावित आंदोलन को स्थगित कर दिया। शुक्रवार को हालात का जायजा लेने के लिए पहुंचे पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, बालकृष्ण, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कमलेश गढ़िया ने अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन उन्हें झूठे आश्वासन देकर गुमराह कर रहा है। जल्द अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर प्रेम दानू, गौरव परिहार, धीरज कुमार, प्रमोद कुमार, महेश पंत आदि मौजूद रहे।