फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान कार्मिकों का द्वितीय रैंडमाइजेशन संपन्न

Sun, 29 Jan 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सामान्य प्रेक्षक एमएस जया की मौजूदगी में कपकोट, बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त पीठासीन एवं मतदान कार्मिकों का द्वितीय रैंडमाइजेशन संपन्न हो गया। जिला सूचना विज्ञान केंद्र में सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में कपकोट विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त आरक्षित सहित 190 मतदान पार्टियों और बागेश्वर के लिए 195 पार्टियों का रैंडमाइजेशन किया गया।
विज्ञापन



इसमें पीठासीन अधिकारियों सहित कुल 1540 कार्मिक शामिल हैं। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन फरवरी से छह फरवरी तक डिग्री कॉलेज बागेश्वर में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्मिकों के आदेश में पोस्टल बैलेट जारी किए जा रहे हैं। इस दौरान एडीएम एसएस जंगपांगी, रिटर्निंग ऑफिसर श्याम सिंह राणा, कपकोट के एसडीएम रवींद्र बिष्ट, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश चंद्र आर्या आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें