फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: खड़लेख-भनार-नाचनी मोटर मार्ग के स्कपर का होगा पुनर्निर्माण

Sun, 15 Nov 2026 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र के खड़लेख-भनार-नाचनी मोटर मार्ग के किलोमीटर 22 में क्षतिग्रस्त स्कपर के पुनर्निर्माण के लिए लोनिवि ने तैयारी तेज कर दी है। स्कपर के क्षतिग्रस्त होने से मार्ग पर आवाजाही करने वाले वाहन चालकों और स्थानीय ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से विभाग की ओर से नौ लाख रुपये की लागत से स्कपर की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। निविदा प्रक्रिया पूर्ण होते ही मौके पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा जिससे क्षेत्र के कई गांवों की आवाजाही सुचारू हो सकेगी।

खड़लेख-भनार-नाचनी मोटर मार्ग के किमी 22 में क्षतिग्रस्त स्कपर के पुनर्निर्माण के लिए नौ लाख रुपये की निविदा आमंत्रित की गई है। निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -अमित कुमार पटेल, ईई, लोनिवि कपकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें