फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के रोड से जुड़ने पर लोग खुश

Tue, 25 Oct 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
गांव के रोड से जुड़ने पर खुश लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत रावतसेरा गांव के लिए 35 लाख रुपए की लागत से मंजूर डेढ़ किमी लंबी सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है। सड़क का निर्माण पूरा होने से गांव में बाइक और चौपहिए वाहन दौड़ने लगे हैं। सड़क का निर्माण पूरा होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। सड़क बनने से भंडारीसेरा, रावतसेरा, कोटभंडार, उडेरिया आदि गांवों के लोगों को यातायात की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


गांव में उत्पादित दूध, शाकभाजी, फल बाजार तक पहुंचेंगे। गांव के विकास को भी नए आयाम भी मिलेंगे। कार्यदायी संस्था आरईएस के तहत सड़क बनने से ग्राम प्रधान लीला रावत, सुरेश रावत, गिरधारी सिंह रावत, कुंदन रावत, पुष्पेश रावत, योगेश रावत ने सड़क के निर्माण में दिए गए सहयोग के प्रति मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें